देश को समर्पित हुआ नवनिर्मित संसद भवन, वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ पढ़ी गयी कुरान की आयतें। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1685326278048.jpg

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 971 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन कर देश को समर्पित किया| यह भवन अपने आप में बेहद ख़ास है| संसद को बनाने में देश के हर एक कोने से सामग्री का उपयोग किया गया है जो एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे को बुलंद करती है| साथ ही इसमें एक ऐसी भी तस्वीर लगायी गयी है जो अखंड भारत के नक़्शे को दर्शाती है, जिसकी सीमाएं पश्चिम में अफगानिस्तान से लेकर पूर्व में म्यांमार तक को छूती है|

अगर लोकसभा और राज्यसभा की बात करें तो लोकसभा में 888 सदस्यों और राज्यसभा में 300 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है| दोनों सदनों का दृश्य भी बेहद मनमोहक है| पूरी बिल्डिंग में भारत के अलग अलग प्रान्तों की झलक होने के साथ-साथ प्राचीन भारत की भी झलक देखने को मिलती है|

जानें कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ?

सुबह 7:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंचे| जहाँ लोकसभा अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया| कार्यक्रम की शुरुआत कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा गणपति ॐ के उच्चारण के साथ की गयी| इस दौरान वैदिक मंत्रोंच्चारण भी हो रहे थे| जिसके बाद पीएम मोदी ने राजकीय दंड सेन्गोल को दंडवत प्रणाम कर अपने हाथों में लिया| इस दौरान पीएम मोदी ने तमिलनाडु के पुजारियों का आशीर्वाद भी लिया|

इसके पश्चात पीएम मोदी सेन्गोल को लेकर लोकसभा कक्ष में पहुंचें जहाँ उसे लोकसभा अध्यक्ष के पास तय की गयी जगह पर स्थापित किया| इसके साथ ही इसके उद्घाटन समारोह में भी एक भारत श्रेष्ट भारत और सर्वधर्म समभाव को दर्शाते हुए सर्वधर्म प्राथना सभा का आयोजन किया गया था| जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन के प्रतिनिधि मौजूद थे| सभी ने नए संसद भवन के मंगल कामना के लिए प्राथना की|

कौन कौन मौजूद थे कार्यक्रम में?

इस कार्यक्रम में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राज्यसभा सांसद पीयूष गोयल, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य राज्यों के उनके समकक्ष वाई एस जगमोहन रेड्डी (आंध्र प्रदेश), शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), हिमंत विश्व शर्मा (असम), भूपेंद्र पटेल (गुजरात) और एकनाथ शिंदे (महाराष्ट्र) के साथ पहली पंक्ति में मौजूद थे|

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरी पंक्ति में अपने समकक्षों माणिक साहा (त्रिपुरा), पेमा खांडू (मेघालय) और प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम) के साथ मौजूद थे| उनके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई अन्य मंत्रीगण भी कार्यक्रम में मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed