कांग्रेस की सर्वदलीय बैठक को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का बड़ा बयान। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रदेश सरकार की तमाम विफलताओं को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी है। इसी के तहत उत्तराखंड कांग्रेस ने पहले प्रदेश के विभिन्न दलों के सर्वदलीय बैठक की और मंगलवार को राजधानी के गांधी पार्क में सर्वदलीय धरने का आयोजन का सरकार की नाकामियों को उजागर करने का काम किया। बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनता से किए गए वादों को पूरा ना कर पाने जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर नेताओं ने जमकर हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सर्वदलीय धरने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ही बता पाएंगे कि उन्होंने प्रदेश में उन पार्टियों को ही क्यों प्रमुखता दी जिनका प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है।
