विशाल मैराथन थैंक्यू मोदी जी एवं जी20 समिट का मुख्यमंत्री ने किया आयोजन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230507-WA0026.jpg

केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को जी-20 समिट की तीन बैठकों की मेजबानी सौंपे जाने के लिए देहरादून में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. इसके लिए देहरादून में विशाल मेराथन थैंक्यू मोदी जी फॉर जी 20 समिट का आयोजन किया गया.मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मैराथन में बड़ी संख्या में स्कूली और कॉलेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया.. वही पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते ही भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिली है… इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य को जी-20 की तीन महत्वपूर्ण समिट आयोजित करने का भी मौका दिया गया है.. जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए विशाल मैराथन का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed