यमुनोत्री मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस हादसा होने से टला। Uttarakhand 24×7 Live news
यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर कल एक बड़ा हादसा टल गया और 40 यात्री सुरक्षित बच गए। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं की बस संख्या UK 08 PA 0673 यमुनोत्री की ओर जाते समय यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट के पास आचनक पत्थर से टकराकर अनियंत्रित हो गयी। इस दौरान बस का एक टायर रोड से बाहर निकलकर बस रोड के बाहर लटक गयी थी। मौके पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस जवानों द्वारा तत्परता दिखाते हुये बस में सवार 40 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित नीचे उतरवाकर बस को खाली कराया गया। बाद में जेसीबी व पुलिस की क्रेन को मौके पर बुलाकर रस्सों की मदद से बस को रोड पर खींचकर स्यानाचट्टी पार्किंग में खडा कराया गया साथ ही तीर्थ यात्रियों को दूसरे वाहन से यमुनोत्री भिजवाया गया। इस बड़े हादसे को टालने में पुलिस के हेड कांस्टेबल पंकज कुमार ने अहम भूमिका निभायी
