बाबा बद्रीनाथ के कपाट 7:10 पर खुले हजारों श्रद्धालु रहे साक्षी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1682570129210.jpg

उत्तराखंड में स्थित बाबा बद्रीनाथ के कपाट आज सुबह 7:10 मिनट पर खुल गए. पूरे मंदिर को लगभग 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है

बद्रीनाथ के कपाट आज सुबह 7:10 मिनट पर खुल गए. चार धाम यात्रा के चारों धामों के कपाट अब खुल चुके हैं।

पहले यमोत्री-गंगोत्री फिर केदारनाथ और अब बद्रीनाथ धाम के कपाट भी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं।

बाबा बद्री के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु एक दिन पहले यानि बुधवार को ही धाम पहुंच गए।

सभी भक्तों में बेहद उत्साह देखा गया और सभी बदरी विशाल के कपाट खुलने के साक्षी बनकर बेहद खुश नजर आए।

वहीं पूरे मंदिर को लगभग 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है.

पिछली बार की तरह इस बार भी बद्रीनाथ के कपाट खुलने के समय भगवान की पहली आरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाम से की जाएगी।

बद्रीनाथ में इस समय बर्फबारी और बारिश हो रही है. बावजूद इसके भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed