राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान पर सरकार का फोकस। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230426-WA0012.jpg

उत्तराखण्ड में फ़िल्म निर्माण को एक संगठित उद्योग की तरह बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार सकारात्मक पहल करने में जुटी है। इसी कड़ी में युवाओं को इस क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में एक
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान पर फोकस किया जा रहा है। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी
ने बताया कि फिल्म टीवी प्रशिक्षण के लिए अल्मोड़ा के उदय शंकर नाट्य संस्थान परिसर में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान के वित्तीय पोषण एवं संचालन संबंधी अन्य विषयों के निर्धारण हेतु मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु एक विशेषज्ञ समिति का गठन कर लिया जाये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में FTII पुणे की तरह फिल्म, टीवी और कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण हेतु एक उच्च स्तरीय संस्थान की स्थापना के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed