उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स की लम्बित मांगों का नियत समय पर हो निराकरण महाराज। Uttarakhand 24×7 Live news
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की लंबित मांगों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक खत्म होने के बाद विभागीय मंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की जो लंबित मांगे थी उनको नियमित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें वेतन विसंगतियां और जेई संवर्ग को 23 लीटर महीना पेट्रोल या ₹5000 महीना देने का निर्णय लिया गया था उसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
