उत्तराखंड की बेटी ने यूपीपीएससी परिक्षा में टॉप 10 में बनायी जगह। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2022 का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिया है,, इसमें उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है, आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर रहीं है, 383 पदों के लिए हुई परीक्षा में 364 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है,वहीँ अब आकांक्षा का चयन उत्तर प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट के लिए हुआ है। यूपी पीएससी टॉपर बनते ही आकांक्षा के घर पर बधाई देने पहुंचने वालों का तांता लग गया।आकांशा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार वालों को दिया है साथ ही उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार और यूपीपीएससी कमिशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार ने यूपीपीएससी परीक्षा को भ्रष्टाचार मुक्त करवाय और यूपीपीएससी ने समय मे यह परीक्षा करवाई।
