अवैध रूप से संचालित डेरियों पर होगी कारवाई। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे डेरियों पर जल्द सख्त कारवाई की जाएगी। इसको लेकर डीएम सोनिका सिंह को कई शिकायतें मिली है। आपको बता दें कि शहर के अंदर ही अवैध रूप से लगभग 500 के करीब डेरिया संचालित की जा रही हैं, जो ज्यादातर आवासीय इलाके में संचालित हो रही हैं जो कानून के भी दायरे से बाहर है। जबकि नगर निगम के अंदर केवल 93 डेरी ही रजिस्टर्ड हैं। इस पर जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि यह मामला पहले भी संज्ञान में आया था। इसको लेकर नगर निगम द्वारा डाटा तैयार किया गया है और नगर निगम के पास पूरा डाटा तैयार है। क्योंकि अब आबादी बढ़ रही है और जरूरत भी ज्यादा है और उनके द्वारा बाकायदा स्थान को चिन्हित कर इस पर कार्रवाई की जाएगी।
