यमनोत्री धाम में जल्द शुरू होगा रोपवे महाराज। Uttarakhand24×7livenews
विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के लिए जल्द ही रोपवे शुरू होने जा रहा है । इसके लिए पीपीपी मोड पर आज सरकार ने प्राइवेट कंपनी के साथ अनुबंध कर लिया है । पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि रोपवे का पीपीपी मोड पर अनुबंध हो गया है और जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा रोपवे बनने से साढ़े 5 किलोमीटर का सफर 15 मिनट में हो जायेगा । इस रोपवे में 500 लोग एक बार में यमुनोत्री धाम पहुंच जाया करेंगे जो की यात्रा के लिए बहुत अच्छा है। इसकी लागत 167 करोड़ रुपए है इससे यात्रा बेहद सरल हो जायेगी ।
