3 से 5 मार्च तक राजभवन में वसंत महोत्सव का आयोजन। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1676886214875.jpg

उत्तराखंड राजभवन में आगामी 3 मार्च से 5 मार्च तक वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने वसंतोत्सव को लेकर जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल ने उद्यान विभाग की किसान डायरी का भी विमोचन किया। आपको बता दें कि इस बार वसंतोत्सव 3 दिन का रहेगा। इस बार उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर पौधा टिमरू को बनाया गया है। रूफ ऑफ गार्डनिग, बॉर्नजाई, टेरेरियाम, हनी को विशेष रूप से जोड़ा गया है। इस दौरान कार्यक्रम में 186 पुरुष्कार वितरित किए जायेंगे। इसको लेकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में दिव्यांगों विशेष एंट्री दी जाएगी। कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए कृषकों को भी वसंतोत्सव में टेक्निकल प्वाइंट सिखाए जाएंगे। कृषकों को व्यापारी बनाए जाने के भी गुर सिखाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed