मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20230220-145702.jpg

देश भर में हर साल 10 लाख नौकरियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी विभागों में नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर प्रदेश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा परीक्षाओं की तैयारी करते रहें। उनके लिए राज्य सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने संकल्प लिया है जिसे वह पूरा कर रही है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश में रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed