जोशीमठ आपदा पर सियासत करने वालों को नसीहत। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1674566330570.jpg

जोशीमठ दैवीय आपदा पर सियासत करने वालों को सीएम धामी ने नसीहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जोशीमठ दैवीय आपदा पर सियासत नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि जिस तरह से जोशीमठ को दिखाया जा रहा है वह ठीक नहीं है। क्योंकि 70 फ़ीसदी लोग आज भी अपना काम कर रहे हैं वहां की दुकानें खुल रही हैं। लोग अपने रोजमर्रा के काम में लोग लगे हुए हैं। सरकार विस्थापितों के लिए हर संभव काम कर रही है। फिलहाल जोशीमठ को लेकर सियासत नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के बयानों को लेकर निशाना साधा है। क्योंकि राहुल गांधी ने भी जोशीमठ को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी तरह से जोशीमठ पर सियासत नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed