तेज रफ्तार के शौकीन रईस जादों की अब नही खैर। Uttarakhand24×7livenews

0
1670733198.jpg

देहरादून पुलिस अब स्टंट दिखाते और तेज रफ्तार से बाइक चलाकर वीडियो बनाते रईस जादों पर नकेल कसने के मूड में नजर आ रही है , हाल में ही यातायात पुलिस द्वारा 950 सीसी इंजन की कावासाकी गाड़ी को सीज किया गया है , बता दें तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए वीडियो बनाते इस युवक की धरपकड़ पुलिस द्वारा यू ट्यूब पर अपलोड की गई वीडियो के आधार पर की है ,

पुलिस द्वारा फर्जी अकाउंट बना कर ऐसे कई लोगों के सोशल मीडिया चैनलों को सब्सक्राइब किया गया है जो इस तरह की वीडियो बना कर अपलोड करते हैं , इस मामले पर यातायात पुलिस अधिक्षक अक्षय कोण्डे ने बताया कि तेज रफ्तार के शौकीन लोग अक्सर महंगी बाइकें रखना पसंद करते हैं जिनमे से कई 20 – 25 लाख के आस पास होती हैं और कई बार चालान होने के बावजूद भी इन रईस जादों को कोई फर्क नहीं पड़ता जिसके लिए अब पुलिस प्रशासन सख्ती दिखाते हुए महंगे दामों पर चलानी कार्यवाही करेगा
बताते चलें सीज की गई कावासाकी बाइक पर भी लगभग 3 लाख का चालान किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed