जोशीमठ के हालातों पर पीएमओ की सीधी नजर। Uttarakhand24×7livenews
जोशीमठ में भू धसांव की घटना के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जोशीमठ के हालातों की निगरानी सीधे पीएमओ भी रख रहा है। इसके लिए आज पीएमओ से सचिव मंगेश घिल्डियाल जोशीमठ पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही जोशीमठ में सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की देखरेख में होटल माउंट व्यू और मलारी इन को ढहाने की कार्रवाई रविवार चौथे दिन भी जारी रही। दो दिनों तक टीम ने होटल में रखी सामग्री को क्रेन के सहारे जमीन पर उतारा और उसके बाद पानी की टंकियों को खाली करवाया। विस्थापित किए गए लोगों को लेकर भी प्रशासनिक अमला काफी संजीदगी दिखा रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि जो लोग जहां पर भी रह रहे हैं उनके लिए डॉक्टरों की टीम मुहैया कराई गई है और वह दिन में दो बार जाकर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे हैं।
