बेरोजगारों के समर्थन में सड़क पर उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।
Uttarakhand24×7livenews

0
compress1672749461298.jpg

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा में गड़बड़ी के चलते कई भर्ती परीक्षाओं को जांच करने के बाद रद्द कर दिया आयोग के इस फैसले से उन सभी अभ्यर्थियों में नाराजगी है जिन्होंने इन परीक्षाओं को पास किया था आयोग के फैसले के बाद सभी अभ्यर्थी सड़कों पर हैं इन अभ्यर्थियों को समर्थन देने के लिए मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अभ्यर्थियों के साथ नंगे पैर पैदल मार्च किया पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि देश में बेरोजगारी दर 8.5 फ़ीसदी है उत्तराखंड में भी बेरोजगारी चरम पर है बीते कुछ सालों में प्रदेश में कई लोगों की नौकरी चली गई है और कई भर्तियों को भी रद्द कर दिया गया है ऐसे में बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं यही कारण है कि हरीश रावत इन सभी युवाओं के साथ मिलकर सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed