बर्खास्त कर्मचारियों ने अलग अंदाज में दी शुभकामनाएं। Uttarakhand24×7livenews
उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों ने आज अनिश्चितकालीन धरने के सातवें दिन विधानसभा के बाहर अनोखे अंदाज में क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। विधानसभा से 228 कार्मिकों को बर्खास्त किया गया है। इन कार्मिकों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के चलते कार्मिकों पर ये गाज गिरी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने 2016 से 2021 तक नियुक्त कर्मचारियों के मामले में 3 सदस्य कमेटी बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही इन सभी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। उसके बाद कर्मचारी हाईकोर्ट पहुंचे और हाईकोर्ट से उनको फौरी तौर पर राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों की नियुक्ति को पूरी तरह से अवैध मानते हुए कर्मचारियों को बर्खास्त करने के फैसले पर मुहर लगा दी। अब विधानसभा के यह बर्खास्त सभी कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से मानवीय आधार पर उनके पक्ष में सकारात्मक फैसले के लिए गुहार लगा रहे हैं।
