बालाजी सेवा समिति ने निर्धन कन्याओं के कराए विवाह। Uttarakhand24×7livenews
राजधानी देहरादून में आज 51 निर्धन कन्याओं का बालाजी सेवा समिति के ओर से विवाह कराया गया । समिति ने विवाह का सभी खर्च स्वय उठाया इस मौके पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल और राजपुर के स्थानीय विधायक खजान दास सहित कई लोगो ने शिरकत की । बालाजी सेवा समिति अब तक 85 निर्धन कन्याओं का विवाह करा चुकी है ।
निर्धन कन्याओं के विवाह समारोह में शामिल में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने इस अवसर पर निर्धन कन्याओं को आशीर्वाद दिया उनका कहना है की उनकी सरकार बेटियो के लिए लगातार काम कर रही है और बालाजी सेवा समिति ने जिस तरह का कदम उठाया है और निर्धन कन्याओं का विवाह कराया ये सराहनीय कदम है।
वही जिन युवाओं से निर्धन कन्या को विवाह हुआ है वह भी इस मोके पर बेहद खुश नजर आए और उन्होंने भी बालाजी सेवा समिति का आभार जताया।
