मुख्य सचिव ने थपथपाई उत्तराखंड पुलिस की पीठ। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20221224-150459.jpg

देहरादून
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के मुख्य विषय उत्तराखंड पुलिस मंथन-समाधान एवं चुनौतियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्यों की सरहाना की। मुख्य सचिव डॉ. संधू ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और यहां पर पुलिस बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से इस दिशा में लगातार टीम वर्क के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन में लंबित पुलिस से संबंधित सभी प्रस्तावों को समय से पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में अपराधों को तकनीक के माध्यम से रोका जा सकता है। उन्होंने पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही थाना परिसर में लावारिस और सीज वाहनों, निस्तारित हो चुके मुकदमों से संबंधित वाहनों विधिक प्रावधानों से नियमानुसार निलामी तथा सुपुर्दगी की कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान को पुनः चलाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed