मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में नर्सिंग कॉलेज का किया उद्घाटन। Uttarakhand24×7livenews
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में कुष्ठ रोगियों के लिए काम करने वाली संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा डिवाइन नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल साइंसेज की शुरुआत की गई है। कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल सांसद निशंक समेत भाजपा और संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा मिशन द्वारा स्थापित नर्सिंग कॉलेज आने वाले समय में स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा करेगा। वहीं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के पदाधिकारियों का कहना है कि नर्सिंग कॉलेज का उद्देश्य लाभ कमाना नहीं है बल्कि वंचित वर्गों को इलाज मुहैया कराने के साथ-साथ निर्धन छात्रों को मेडिकल की शिक्षा देना भी है।
