पौडी में नही हुआ विकास प्रभारी मंत्री पौड़ी चंदन राम दास। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून उत्तराखंड को पांच मुख्यमंत्री देने वाला पौड़ी जिला , विकास की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया है , प्रभारी मंत्री चंदन रामदास के रिपोर्ट कार्ड में पौड़ी जिला पास नहीं हुआ है. पौड़ी जिले के दौरे से लौटे प्रभारी मंत्री चंदन राम दास का कहना है की चाहे बात सड़क की करें , पानी की करें या स्वास्थ्य की करें या पर्यटन की करें , इन सभी क्षेत्रों में काम करने की बहुत जरूरत है , सड़कों की हालत ठीक नहीं है , पौड़ी में पानी की कमी है, श्रीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था भी उस मुताबिक नहीं है , ऊपर से पर्यटन के क्षेत्र में भी बहुत काम करने की जरूरत है I साफ है कि प्रभारी मंत्री चंदन रामदास ने पौड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले उन तमाम नेताओं पर ही सवाल उठा दिए हैं जो पूर्व में उत्तराखंड की सत्ता के केंद्र बिंदु में काबिज रहे और वह जो मौजूदा वक्त में भी सत्ता में बड़े पदों पर है I पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से लेकर तीरथ सिंह रावत , रमेश पोखरियाल निशंक , विजय बहुगुणा , भुवन चंद्र खंडूरी, सभी पौड़ी जिले से रहे हैं , और मौजूदा वक्त में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत भी पौड़ी से ही है ऐसे में जिस तरीके से प्रभारी मंत्री चंदन राम दास ने पौड़ी के विकास को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाए हैं वह कहीं ना कहीं अपने आप में उन तमाम सारे नेताओं के काम पर भी सवाल खड़े करने वाले होंगे जो इस जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं I पौड़ी जिले ने सिर्फ प्रदेश को ही नहीं , बल्कि देश को भी कई नामी हस्तियां दी है I देश को पहला CDS देने वाला भी पौड़ी जिला है और दूसरे CSD भी पौड़ी से ही , I सच्चाई यह भी है कि पलायन की सबसे ज्यादा मार पौड़ी जिले पर पड़ी है और कई गांव पलायन की मार से जूझते हुए भुतहा गांव में तब्दील हो चुके हैं I
लेकिन अब जिस तरीके से प्रभारी मंत्री ने पौड़ी के विकास और पलायन को लेकर सवाल उठाए हैं कहीं ना कहीं यह सोचनीय विषय भी बन चुका है कि देश प्रदेश को नामी हस्तियां देने वाला पौड़ी जिले से क्या अपनों ने ही मुंह मोड़ लिया है हालांकि मंत्री जी साथ में यह भी कहते हैं कि अब वह पौड़ी के प्रभारी मंत्री हैं तो पौड़ी का विकास उनकी प्राथमिकता है I
