हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20221107-WA0060.jpg

देहरादून
हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। जहां उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह फुटबॉल टूर्नामेंट 30 अक्टूबर को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में शुरू हुआ जिसमें 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता रही गढ़वाल हीरोज की टीम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी। मीडिया से मुखातिब सीएम धामी ने कहा है कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को बेहतर मौका मिलता है। कहा कि राज्य सरकार ने खेलों के लिए कई सारी योजनाएं बनाई है जिनका लाभ राज्य के खिलाड़ी प्राप्त कर रहे हैं। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 2021 में नई खेल नीति लाई है जिससे ग्रामीण अंचल में बसे प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed