अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें। Uttarakhand24×7livenews

0
ips-amit-sinha.jpg

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक के मामले की जांच एसटीएफ कर रही है । वही आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी पूर्व परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी के साथ कुल 5 अधिकारियों की जांच विजिलेंस कर रही है। विजिलेंस निदेशक अमित सिन्हा का कहना है कि अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए एक दौर की बैठक हो चुकी है । मुख्य सचिव एसएस संधू की अध्यक्षता में बैठक हुई है अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और साक्ष्यों को लेकर चर्चा की गई है। उनका कहना है कि कुछ कमियां थी जिस को दूर किया जा रहा है जल्द ही विजिलेंस उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के 5 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed