सीएम धामी का अलग अंदाज, बुजुर्ग महिला यात्री के साथ बैठकर पी चाय। Uttrakhand24×7livenews

0
IMG-20221013-WA0062.jpg

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। सीएम धामी जनता के बीच पहुंचने और अपनी सादगी दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सीएम धामी को अपने बीच पाकर लोग काफी खुश नजर आते हैं। आज भी एक वाकया सामने आया जब सीएम धामी देहरादून आईएसबीटी के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सीएम ने वहां मौजूद यात्रियों से बातचीत की और बुजुर्ग महिला यात्री के साथ बैठकर चाय भी पी। अपने प्रदेश के मुखिया का यह अंदाज देखकर वहां पर मौजूद सभी लोगों ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अक्सर अपने लाव लश्कर से दूर रहकर आम जनता के बीच पहुंचना चाहते हैं। सीएम धामी कभी जाहिर नहीं होने देते हैं कि वो प्रदेश के मुखिया हैं। उनका प्रोटोकोल और उनकी सुरक्षा इस बात की गवाही नहीं देते कि वह सीधे लोगों के बीच में पहुंच जाएं। लेकिन मुख्यमंत्री धामी इस बात की कोई परवाह नहीं करते और अपने लोगों के बीच चले जाते हैं। चाहे कोई बुजुर्ग हो, उनसे छोटा हो या फिर कोई और बड़ा। सीएम सबसे बड़े ही शालीनता और व्यवहारिकता से बात करते हैं और उनके दुख सुख को जानने की कोशिश भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed