मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण। Uttrkhand24×7livenews

0
dhami.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आईएसबीटी का औचक निरीक्षण किया । इस मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद रहे । उन्होंने सबसे पहले आईएसबीटी पहुंचकर यात्रियों से बातचीत की। बसों की स्थिति का जायजा लिया साथ ही यात्रियों से परिवहन निगम के बारे में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुजुर्ग महिला यात्री के पास बैठकर चाय भी पी,और यात्री को भी चाय पिलाया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि साफ सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने निर्देश दिए हैं साथ ही आईएसबीटी से बसों का सही तरीके से संचालन हो उसके भी निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में अधिकारी व्यवस्था करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed