मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 26 करोड़ की लागत से एफडीए भवन का किया लोकार्पण। Uttrakhand24×7livenews
राजधानी देहरादून में एफडीए भवन का विधिवत रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया है। 26 करोड़ की लागत से तैयार भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में कम साथ अन्य मंत्री भी शामिल हुए। सीएम धामी ने लोकार्पण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खाद्य एवं ड्रग विभाग को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिससे गुणवत्ता युक्त दवाएं और खाने पीने की चीजें लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी को लेकर भी लोक सेवा आयोग को भेजे गए अध्याचन पर जल्द से जल्द कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए है। जिससे विभाग को कर्मचारियों की कमी से न जूझना पड़े।
