उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहते हैं फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर।uttrakhand24×7livenews
उत्तराखण्ड में एक मराठी फिल्म की शूटिंग करने आए फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर को उत्तराखंड इतना पसंद आया कि वह यहां पर अपना घर बनाना चाहते हैं। नाना पाटेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने सीएम आवास पहुंचे और उन्होंने उत्तराखंड के लोगों की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाना पाटेकर को पहाड़ी टोपी पहनाई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। फिल्म नीति को और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि राज्य में अधिक से अधिक फिल्म निर्माता आयें। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत अच्छा है एवं फिल्मांकन के लिए वातावरण भी बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के लोग बहुत अच्छे हैं, यहां के लोगों के व्यवहार में सौम्यता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग का उनका अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड में अपना घर बनाना चाहते हैं। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य ने मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्राप्त किया है।
