प्रभात फेरी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान।

0

देहरादून

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। उत्तराखंड में इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जिम्मेदारी दी है। वही आज सुबह 7:30 बजे राजधानी देहरादून के गांधी पार्क से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभात फेरी को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया। यह प्रभात फेरी गांधी पार्क से घंटाघर होते पर ऐसे हॉल चौक तक निकली गयी, कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर शामिल हुए । आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य रखा है। यह कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक किया जाना है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि इस महा अभियान में सभी को अपनी सहभागिता दें। वही आज हजारों की संख्या में पहुंचे स्कूली छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम को प्रभात फेरी निकालकर सफल बनाया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देशभर में आजादी का अमृत उत्सव मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि देश के शहीदों और जिन लोगों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है उन्हें नमन किया जा रहा है एम धामी ने कहा कि आजादी के नए काल में हम सभी संकल्पित हैं कि एक नया भारत कि जो कल्पना है उस कल्पना को साकार करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed