टिहरी गढ़वाल की इस तहसील में फटा बादल, कोई हताहत नहीं फसलों को हुआ नुकसान।

0

टिहरी गढ़वाल की घनसाली तहसील के चिरबटिया क्षेत्र से बादल फटने की सूचना मिल रही है। जिला आपदा प्रबंधन टिहरी गढ़वाल के अनुसार आज प्रातः लगभग 7 बजे घनसाली के चिरबाटिया के ऊपर बादल फटा है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है परंतु खेती-बाड़ी को इससे खासा नुकसान हुआ है।

साथ ही थार्ती भटवाड़ा में 3 छोटी पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है वही थार्ती चिरबाटिया निर्माणाधीन पीडब्ल्यूडी मार्ग पर भी पुल क्षतिग्रस्त हुआ।
स्थानीय बरसाती नालों में जल स्तर बढ़ गया है।
आपदा प्रबंधन व् स्थानीय पटवारी मौके पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed