आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर शहरी विकास विभाग में भी तैयारियां तेज
देहरादून
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर शहरी विकास विभाग में भी तैयारियां तेज कर दी है शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का कहना है कि 7 लाख 50 हजार तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य दिया गया है । उनका कहना है कि अमृत महोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही है।जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में राष्ट्र का गौरव तिरंगा झंडा फहराने को कहा है वही उत्तराखंड में भी हर घर तिरंगा अभियान को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उनका कहना है कि आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा ऐसे में 7 लाख 50 हजार तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है । प्रदेश के 103 निकायों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
