प्लास्टिक बैन पर जागरूकता अभियान।
देहरादून
पिछले महीने 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था इसके बावजूद कहीं ना कहीं बाजार में प्लास्टिक के पॉलीथीन बैग , डिस्पोजेबल , जैसी चीजें थमने का नाम नहीं ले रही हैं , इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम टाउनहॉल में मेयर सुनिल उनियाल गामा की अध्यक्षता में प्लास्टिक बैन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस दौरान शहर की डीएम सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर समेत देहरादून जनपद के नगर निगम नगर पंचायत नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ ही व्यापार मंडल होटल व्यवसाई मौजूद रहे इस संबंध में जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया आज की बैठक में आने वाले सभी लोगों से प्लास्टिक के प्रतिबंध को कैसे लागू किया जाए इस संबंध में सुझाव व जानकारी ली गई इसके बाद यह निर्णय लिया गया समाज को ऐसे जागरूक किया जाएगा ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करना पूरी तरह बंद हो जाए यदि इसके अनुपालन में कोई लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सरकार द्वारा निर्धारित जुर्माने की राशि भी वसूली जाएगी मेयर गामा ने भी जानता से प्लास्टिक पर मन से प्रतिबंध लगाने की अपील की है उन्होंने कहा है जब तक लोग प्लास्टिक का मन से त्याग नही करेंगे तब तक सिंगल यूज प्लास्टिक को जड़ से खत्म करना मुमकिन नहीं हो सकता ।
