देहरादून रक्षाबंधन समारोह में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
देहरादून के सर्वे स्टेडियम हाथीबड़कला में आयोजित रक्षाबंधन समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची। ये कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से आयोजित किया गया। स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राखी बांधी। रक्षाबंधन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। स्मृति ईरानी ने जहां सभी को रक्षाबंधन की बधाई, शुभकामनाएं दी, वहीं स्मृति ईरानी ने मंच से कांग्रेस पर भी तंज कसा और कांग्रेस को अहंकारी बताया। स्मृति ईरानी ने ये भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एक भाई की भूमिका में देश के लिए काम कर रहे हैं, पीएम मोदी ने देश और प्रदेश को अपना परिवार माना है।
