बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद खिले छात्रों के चेहरे
देहरादून
उत्तराखंड में आज दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए हैं जिसमें बालिकाओं ने बाजी मारी है।
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं के तहत 10वीं और 12वीं के परिणाम आज शाम 4:00 बजे घोषित हो गए हैं जिसमें है। हाईस्कूल का रिजल्ट 77.47% और इंटरमीडिएट का रिजल्ट रहा। इंटर और हाईस्कूल दोनो में बालिकाओं ने बाजी मारी।
देहरादून राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड मैं दसवीं की छात्रा सबरून खातून ने 63% नम्बरों के साथ 1st डिविजन से परीक्षा पास की। सब रूम के चेहरे पर खुशी की लहर है और सब रूम का कहना है कि उनके इस परिणाम के पीछे उनके अभिभावक और स्कूल को श्रेय जाता है। छात्रा सबरून ने बताया कि उसके सभी साथियों का रिजल्ट आना अभी बाकी है। साथ ही सबरून का कहना है कि रिजल्ट देखने में उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है रिजल्ट की वेबसाइट ठीक से चल नहीं रही है।
