उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 14 जून से आहूत किया गया।
देहरादून उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 14 जून से आहूत किया गया है। बजट सत्र की सुरक्षा के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा सभागार में हुई बैठक में विधानसभा अध्यक्षा रितु खंडूरी ने कहा कि आगामी 14 जून से बजट सत्र को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान रितु खंडूरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं के डामटा में बस दुर्घटना में मारे गए तीर्थ यात्रियों के लिए दुख व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि आज की बैठक में कोई आठ से 10 बिंदुओं पर चर्चा की गई अध्यक्षा रितु खंडूरी ने कहा कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। व्यवस्था बनाने के लिए पार्किंग और सदन में वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए भी सत्र की कार्यवाही की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक कुल प्रश्न काल के लिए 502 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।इसके लिए ट्रैफिक प्लान को पांच दिन पहले ही प्रचार प्रसार किया जाय ताकि आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
