उत्तरकाशी बस हादसे में 26 लोगों की मौत 4 लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे है।
देहरादून
उत्तरकाशी बस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौके का मुआयना किया और अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। इस हादसे के बाद उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चन्दन राम दास ने भी यमुनोत्री मार्ग पर हुए दुर्घटना स्थल का दौरा किया है। परिवहन मंत्री ने कहा है कि दुर्घनाग्रस्त इलाके के दौरे के बाद कहा हैं कि घटना स्थल पर रोडसेफ्टी की कमी पाई गई है जिसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार ठोस नीति बनाएगी। गौरतलब हो कि यमुनोत्री मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 26 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है वहीं बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश लाल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय हो गया राहत और बचाव कार्य तेजी से किए गए और जो घायल थे उनको जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्गेश लाल ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौके पर जाकर स्थितियों का जायजा लिया।
