उत्तराखंड आम आदमी पार्टी नेता जोत सिंह बिष्ट ने अधीनस्थ चयन आयोग का बताया घोटाला आयोग, 2017 से हुई भर्ती प्रक्रिया की जांच की करी मांग
उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रभारी प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी मसूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया ।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में के बाद अब आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है जिसके लिए लगातार काम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि लगातार संगठन का विस्तार कर लोगों को आम आदमी पार्टी की रीति नीति से भी अवगत कराया जा रहा है । नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव के लिए लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है।
