ऊर्जा बचत को लेकर धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, ईवी और नो व्हीकल डे पर जोर। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260513-WA0078.jpg

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक संकटों के कारण ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों की कीमतों पर दबाव बढ़ा है, जिससे भारत भी प्रभावित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप राज्य में कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधार लागू किए जाएंगे।
सरकार ने सरकारी विभागों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। साथ ही सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाया जाएगा और मुख्यमंत्री व मंत्रियों के वाहन काफिले में गाड़ियों की संख्या आधी की जाएगी।
कैबिनेट ने “एक अधिकारी, एक वाहन” नीति लागू करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और सरकारी भवनों में एसी के सीमित उपयोग पर भी जोर दिया। राज्य में जल्द नई ईवी पॉलिसी लाई जाएगी, जिसके तहत नए सरकारी वाहनों में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य होंगे और चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।
सरकारी विदेशी यात्राओं को सीमित करने के साथ “Visit My State” अभियान के जरिए घरेलू पर्यटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों और “Make in India” को प्रोत्साहन मिलेगा।
कैबिनेट ने खाद्य तेल की खपत कम करने, लो-ऑयल मेन्यू अपनाने, प्राकृतिक खेती और बायो-इनपुट्स को बढ़ावा देने का भी फैसला लिया। इसके अलावा PNG कनेक्शन, रूफटॉप सोलर, गोबर गैस और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed