DGP अशोक कुमार के आवास पर पहुंचे CM धामी, माता जी के निधन पर प्रकट की शोक संवेदना ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के किशनपुर स्थित आवास पर जाकर उनकी माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। आपको बता दें कि विगत दिनों उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जी की माता जी का निधन लंबी बीमारी के चलते हो गया था। जिस पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके आवास पर उन्हें शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे।
