मुख्यमंत्री धामी ने ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आई.टी.बी.पी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।
इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश गड़िया, आईजी आई.टी.बी.पी श्री नीलाभ किशोर, आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान तथा केंद्रीय विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed