हरिद्वार –
जहरीली शराब पीने से सात लोगो की मौत डीजीपी के आदेश पर पथरी थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड uttrakhand24×7live news

0
VideoCapture_20220910-135149.jpg

लक्सर में जहरीली शराब पीने से हुई 7 लोगो की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार – लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र स्थित फूल गढ़ गांव में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। बीती रात एक ही गांव में चार लोगों की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

दरअसल आपको बता दें कि पंचायत चुनाव के चलते वोटरों को लुभाने के लिए शराब का लालच दिया जा रहा है। लक्सर के फूल गढ़ गांव में भी प्रत्याशियों द्वारा बांटी गई कच्ची शराब पीने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी गांव में रोजाना कच्ची शराब बांट रहे हैं जिसे पीने से बीती रात भी चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गांव में इससे पूर्व में भी तीन लोग कच्ची शराब पीने से काल के ग्रास में समा गए। फिलहाल पुलिस टीमें गांव में जाकर मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed