वायरल ऑडियो प्रकरण पर सीएम धामी सख्त, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का भरोसा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20261024_171043.jpg

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो प्रकरण पर सीएम धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने
पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर बात कर
पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया और देहरादून के एसएसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो में कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और राजपाल सिंह द्वारा बालक राम और उनके परिवार को धमकाने और अभद्र भाषा के आरोप लगे हैं।
मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, किसी को भी भय के माहौल में नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

पीड़ित बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर बातचीत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

वायरल ऑडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed