खाद्य मिलावट पर FDA की कार्रवाई, मिठाइयों पर निर्माण-अवसान तिथि अनिवार्य। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261023-WA0069.jpg

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और अस्वच्छता के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर कोर्ट कैंटीन से लेकर ढाबों और मिठाई की दुकानों तक निरीक्षण किया गया। खामियां मिलने पर कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए, जबकि दो प्रतिष्ठानों के चालान किए गए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस, पानी की जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र और साफ-सफाई की व्यवस्था जांची गई। विभाग ने मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण और अवसान तिथि अंकित करना अनिवार्य किया है। वहीं, पनीर, दूध, सिंघाड़े के आटे और नट फ्लोर के नमूने अधोमानक पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed