नाबालिग को भगाने के मामले में दो साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, हरियाणा से बरामद हुई युवती। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261023-WA0065.jpg

देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी विनय को पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, 5 मई 2024 को नाबालिग की मां की शिकायत पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी बिजनौर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने 22 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार किया। नाबालिग से पूछताछ के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed