केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बीमार श्रद्धालुओं के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261024-WA0010.jpg

चारधाम यात्रा के दौरान दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं के लिए मददगार साबित हो रही है। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम क्षेत्र में तबीयत बिगड़ने पर दो श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ की टीमों ने त्वरित सहायता पहुंचाई। केदारनाथ धाम में बीमार व्यक्ति को हायर सेंटर भेजने के लिए हेलीपैड तक पहुंचाया गया, जबकि यमुनोत्री धाम के दुर्गम पहाड़ी मार्ग पर बीमार पड़े 63 वर्षीय श्रद्धालु को कंडी के सहारे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों मामलों में एसडीआरएफ की टीमों ने तत्परता और समन्वय के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की।

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता के लिए एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस लगातार मुस्तैद है। शनिवार को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम क्षेत्र में बीमार श्रद्धालुओं की मदद के लिए एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
पहला मामला श्री केदारनाथ धाम का है, जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम तत्काल सक्रिय हुई। विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती एक बीमार व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया था। ऐसे में अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बीमार व्यक्ति को अस्पताल से हेलीपैड तक सुरक्षित पहुंचाया, ताकि उसे आगे उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed