उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, निर्वाचन आयोग ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित उच्च स्तरीय दो दिवसीय समीक्षा बैठक का मंगलवार को समापन हो गया है। समीक्षा बैठक में दोनों मंडालयुक्त, पुलिस रेंज के प्रभारी, पुलिस स्टेट नोडल सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोग के प्रतिनिधिमंडल के सामने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
समीक्षा बैठक के पहले दिन सभी जिलाधिकारी.जिला निर्वाचन अधिकारियों,उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, जिला ईवीएम नोडल अधिकारियों को आयोग की तरफ से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच (ईवीएम-एफएलसी) कार्यशाला भी आयोजित की गई। इस दौरान अयोग की तरफ से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
मंगलवार को बैठक के दूसरे दिन सभी जिलाधिकारी. जिला निर्वाचन अधिकारियों ने जनपद की चुनाव तैयारियों के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। जिलों के पुलिस अधिकारियों ने फोर्स डिप्लायमेंट प्लान सहित अपराध एवं कानून व्यवस्था सम्बंधी प्रस्तुतीकरण दिया।
भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों के सम्बंध में संतोष प्रकट करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित इलेक्शन प्लाॅनर के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अर्द्धसैनिक बल,आबकारी,जीएसटी,परिवहन,वन विभाग, एयपोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया,कस्टम सहित 21 एजेंसियों ने चुनाव तैयारियों के सम्बंध में प्रस्तुतीकरण दिया।
