नॉन स्टॉप बस के जरिए 4 घंटे में पूरा होगा देहरादून से दिल्ली का सफर । UK24X7LIVENEWS

0
dehradun-clock-tower-cloud-weather_1625741388.jpeg

उत्तराखंड : दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब रोजवेज की बसों में भी यात्री महज साढ़े चार घंटे में दिल्ली से देहरादून का सफर पूरा कर पाएंगे।

आपको बता दें कि अभी तक दिल्ली से देहरादून का सफर करने में कम से कम 6 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब उत्तराखंड परिवहन निगम की नॉनस्टॉप बस आपको सिर्फ साढ़े 4 घंटे में पहुंचा देगी। जानकारी के अनुसार अब यात्री देहरादून से दिल्ली तक सुबह 5 बजे से रात 12 बजे के लिए रवाना होने वाली सभी 15 वॉल्वो बसों में नॉनस्टॉप सफर कर पाएंगे।

आपको बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने करीब 5 महीने पहले देहरादून से दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बसों को नॉनस्टॉप चलाने का फैसला लिया था। इस दौरान बसों को किसी रेस्टोरेंट और ढाबे पर नहीं रोकने का नियम लागू किया गया था। रोडवेज प्रबंधन ने ट्रायल पर चलाई बसों की सफलता को देखते हुए यह फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed