बागेश्वर : क्षेत्राधिकारी कपकोट द्वारा थाना कांडा का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1645327897991.jpg

आज शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी कपकोट द्वारा थाना कांडा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, भोजनालय, बैरिक आदि का मुआयना करते हुए थाना अभिलेखों (रोकड़ बही/अपराध रजिस्टर/विवेचना रजिस्टर/ड्यूटी रजिस्टर आदि), आपदा प्रबंधन के उपकरणों व थाने में मौजूद अस्लाह/कारतूसों का निरीक्षण किया गया। साथ ही महोदय द्वारा थाना अभिलेखों, आपदा उपकरणों का रखरखाव सही रखने एवं थाना भोजनालय, बैरिक व परिसर की सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से असलाह/कारतूसों की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवाई गयी। इस दौरान थाने पर विवेचकों का ओ0आर0 लिया गया और उपस्थित अधि0/कर्म0 का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी की गई। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष श्री मनवर सिंह,चौकी इंचार्ज श्री राजेन्द्र नेगी चौकी कमेड़ी देवी व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी कपकोट
द्वारा मुख्यालय द्वारा जारी हेल्पलाईन न0155260 के बारे में जानकारी दी गई तथा नशे का सेवन न करने के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए महोदय द्वारा स्वस्थ रहने के लिए योग करने व पौस्टिक आहार लेने साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed