कॉलेज छात्रों को एमडीएमए सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260923-WA0056.jpg

देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत की 44.61 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग के पेडलर हैं और देहरादून में खासकर कॉलेज छात्रों को महंगे दामों पर एमडीएमए सप्लाई करते थे। सभी आरोपी तकनीकी शिक्षा के विभिन्न कोर्स कर रहे थे और पुलिस पूछताछ में उन्होंने महंगे शौक पूरे करने के लिए नशा तस्करी में शामिल होने की बात बताई है।
आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed