देहरादून में दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, स्थानांतरण पर आयोजित हुआ विदाई समारोह। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260916_143751.jpg

वर्तमान में जनपद देहरादून मे पुलिस अधीक्षक क्राइम ट्रैफिक के पद पर नियुक्त जितेन्द्र चौधरी के जनपद देहरादून से राजभवन तथा पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर नियुक्त प्रमोद कुमार के जनपद ऊधम सिंह नगर स्थानान्तरण होने पर कैम्प कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनो अधिकारीगणों के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता एवं अधिनस्तो के प्रति उनके सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनो अधिकारियों को स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।

विदाई समारोह में जनपद में नियुक्त समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed