भर्ती अनियमितताओं पर कांग्रेस को घेरा, सुबोध उनियाल बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20260912_203304.jpg

भर्ती अनियमितताओं और ईडी की कार्रवाई को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 2016 के भर्ती मामलों की जांच आगे बढ़ने पर कांग्रेस को जवाबदेही से भागने के बजाय अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। उनियाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में कई भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठे, जिसका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती माफिया पर सख्त कार्रवाई की गई है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed